मॉनसून, चक्रवाती तूफान एवं मौसम से संबंधित अन्य घटनाओं का सही अनुमान लगाने के लिए महाराष्ट्र का पहला डॉपलर वेदर रेडार [डीडब्यूआर] नागपुर में लगाया गया है। शहर के बाबा साहब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक डीडब्ल्यूआर लगाया गया। देश में यह इस तरह का तीसरा रेडार है।
एस-बैंड डॉपलर रेडार को चीन की एक कंपनी ने मुहैया कराया है और 500 किलोमीटर तक यह मौसम की निगरानी करने में सक्षम है। यह पूरे विदर्भ क्षेत्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और आध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों को भी कवर करेगा।
यह बादलों की स्थिति, अनुमानित बारिश, हवा आदि के बारे में भविष्यवाणी करेगा। महाराष्ट्र का दूसरा डीडब्ल्यूआर मुंबई के कोलाबा में इसी महीने लगाया जाएगा जिसे भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड [भेल] ने बनाया है। यह नागपुर और अन्य इलाकों को कवर करेगा।
देश भर में 55 डीडब्ल्यूआर लगाने की प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार ने इसके कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए फ्रास, चीन और अमेरिका सहित अन्य देशों में भेजा है। इनमें से छह रेडार महाराष्ट्र में लगाए जाने हैं। आईएमडी की आधुनिकीकरण प्रक्रिया के तहत वे देश भर में एक हजार ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और 3600 ऑटोमेटिक रेल गॉज स्टेशन लगाने की योजना बना रहे हैं।
No comments:
Post a Comment