Wednesday, 2 March 2011

11,000 सैनिकों की छँटनी करेगा ब्रिटेन

ब्रिटेन ने अपने बजट घाटा को कम करने के लिए की जा रही कटौतियों के अंतर्गत अपनी सशस्त्र सेनाओं से लगभग 11,000 नौकरियों को खत्म करने की घोषणा की है।
इस कटौती के तहत 2015 तक ब्रिटेन की सशस्त्र सेनाओं में भर्ती को कम कर के इसकी संख्या में 17,000 की कमी लाई जाएगी।
गौरतलब है कि ब्रिटेन के वित्त मंत्री जॉर्ज ओसबॉर्न ने पिछले साल अक्टूबर में ही यह घोषणा कर दी थी कि सरकार अगले चार साल में रक्षा व्यय में आठ प्रतिशत तक की कटौती करेगी।

एथेंस है दुनिया का सबसे फ्लर्टी शहर

एथेंस दुनिया का सबसे रूमानी शहर है। एक अध्ययन में एथेंस को दुनिया का सबसे फ्लर्टी शहर का खिताब दिया गया है। दुनिया की सबसे बड़ी नेटवर्किग साइट होने का दावा करने वाली वेबसाइट बादू डॉट कॉम द्वारा किए गए इस सर्वे में एथेंस के बाद मॉस्को को नाम आता है। सर्वे के मुताबिक एथेंस के लोग पार्टी, खेल और बतियाने के शौकीन हैं।
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक इस सूची में लंदन का नाम 57वे नंबर है। रोमांस के मामले में जहां रोम आठवें स्थान पर है वहीं पेरिस 38वे नंबर पर है। सर्वे के तहत एथेंस के 25.7 प्रतिशत लोगों ने हर महीने ऑनलाइन इश्क लड़ाया। यह आंकड़ा रियो डी जेनेरियो, पेरिस, लंदन, बर्लिन या न्यूयॉर्क से बहुत ज्यादा है।

इश्कबाजी में शीर्ष दस में आने वाले दस अन्य शहरों में कुवैत, अजरबेजान में बाकू , टयूनिस, कीव, बेरूत, टयूरिन और दक्षिण इटली में बारी शामिल हैं।

भारत बना यूरेशियन ग्रुप का सदस्य

भारत धन शोधन निरोध संबंधी वैश्विक मानकों को लागू करने तथा आतंकवाद के वित्त पोषण का मुकाबला करने के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्यबल :ईएफटीएफ: यूरेशियन ग्रुप का सदस्य बन गया है।
भारत 15 दिसंबर 2010 को ईएफटीएफ संबंधी यूरेशियन ग्रुप का सदस्य बना। इस सदस्यता के साथ भारत सदस्य देशों के अनुभव से सीखेगा और धन शोधन रोधी तथा आतंकवाद वित्त पोषण से जूझने के लक्ष्य हासिल करने के सामूहिक प्रयास में योगदान करेगा।
यूरेशियन ग्रुप वित्ती कार्रवाई कृतिक बल :एफएटीएफ: शैली का क्षेत्रीय निकाय है जो धनशोधन रोधी वैश्विक मानक लागू करने और आतंकवाद के वित्त पोषण से मुकाबले के लिए उत्तरदायी है।
यूरेशियन समूह के अन्य सदस्य रूस, चीन, तुर्कमेनिस्तान, किर्गीजस्तान, ताजिकिसतान, उजबेकिस्तान, बेलारूस और कजाखस्तान हैं।

विश्व कप में चौथी बार मैच छूटा ‘टाई’

भारत और इंग्लैंड के बीच  टाई छूटा मैच विश्व कप में ऐसा चौथा और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24वां मैच बन गया है जिसमें दोनों टीमों ने समान स्कोर बनाया
भारत ने ग्रुप बी के इस मैच में 49 . 5 ओवर में 338 रन बनाये जबकि इंग्लैंड की टीम ने आठ विकेट पर 338 रन बनाकर मैच टाई करवा दिया
विश्व कप में चौथी बार कोई मैच टाई छूटा इससे पहले आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1999 में बर्मिंघम में खेला गया सेमीफाइनल टाई छूटा था दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2003 में डरबन में श्रीलंका के खिलाफ मैच टाई करवाया था जबकि इसके चार साल बाद जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच किंग्सटन में खेले गये मैच में दोनों टीमों ने समान स्कोर बनाया था
भारतीय टीम चौथी बार किसी वन डे टाई मैच का हिस्सा बनी उसने आखिरी बार 1997 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पार्ल में टाई मैच खेला था इसके अलावा भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1991 में पर्थ तथा भारत और जिम्बाब्वे के बीच 1993 में इंदौर में खेला गया वन डे मैच भी टाई रहा था इंग्लैंड की टीम छठी बार टाई मैच का हिस्सा बनी है